Categories: Uncategorized

साइबर अपराध के खिलाफ किया गया जागरूकता दिवस का आयोजन

और लोगों को करना होगा जागरूक-
मोहम्मद नोमान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के रानी की सराय के पास स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के खिलाफ सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज के समय में तेजी के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क करते हुए जागरूक करना था, जिससे सभी लोग अपने आपको सुरक्षित रखते हुए, दूसरों को भी इससे जागरूक कर इस अपराध से बचा सकें। इस आयोजन की मुख्य अतिथि रानी की सराय स्थित साईबर सेल की इंस्पेक्टर विभा पाण्डेय थीं एवं उनके साथ हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह भी थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद नोमान, प्रधानाचार्या रूपल पांड्या और उपप्रधानाचार्या रूनाखान ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आये दिन साइबर अपराध की गतिविधियां बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं, आये दिन ये साइबर अपराधी किसी की आई डी हैक कर दूसरी आई डी बनाकर उपयोग कर रहे हैं। गलत सूचनाएं भेजकर दूसरों के एकाउंट से पैसे हड़पने का भी काम कर रहे हैं। लोगों को अविश्वसनीय सूचनाओं के माध्यम से झांसा देने का कम कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने मुख्य अतिथि के प्रति अपना आभार व्यक्त करते कहा कि हम सभी लोगों को इस अपराधिक प्रवृत्तियों से छुटकारा पाना है तो हम को एकजुट होना नितांत आवश्यक है। इस साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहकर और लोगों को जागरूक करना होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपल पांड्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी को साइबर सुरक्षा में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहयोग करने के लिए एकजुट होना चाहिए जिससे हम आम लोगों को साइबर खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए कदम उठाया जाए, जिससे लोगों को इस साइबर अपराध से सुरक्षा प्राप्त हो सके, जहां कहीं भी ऐसी स्थितियां घटित हो तो इसकी सूचना साइबर अपराध नियंत्रक दल को दी जानी चाहिए। उप प्रधानाचार्या रूनाखान, ने कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ एक मजबूत साझा प्रयास करने का समर्पण किया जाए ताकि हम सभी मिलकर एक सुरक्षित और सुरक्षित डिजिटल आभास बना सकें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका,शिक्षक गण तथा छात्र -छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

6 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

16 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

29 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago