सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
कांवड़ यात्रा और सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में मंगलवार को सिकंदरपुर में हिन्दू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिन्दू रक्षा दल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान विधायक पर हिन्दू जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विधायक की सदस्यता तत्काल रद्द करने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन को बलिया जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा गया है।
इस प्रदर्शन में हिन्दू रक्षा दल के पूर्वांचल प्रभारी पुष्कर राय मोनू के नेतृत्व में प्रमुख रूप से आकाश तिवारी, आशीष मिश्रा, टीलू, प्रेमशंकर राय, राजेश राय, राहुल कुमार, पंकज, सुमंत सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश, सोहन, ललन, प्रदीप, प्रशांत, हरी, शिवम, नीरज मिश्रा, चिंटू, दिलीप, रितेश समेत दर्जनों हिन्दू कार्यकर्ता और संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…