मंदिर की जमीन पर कब्जे से ग्रामीणों मे आक्रोश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन और सामने खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने और छप्पर रखने तथा खूंटा, नांद रखकर कब्जा करने का गंभीर प्रकरण सामने आया है|
मामला थाना हुजूरपुर क्षेत्र के ग्राम पल्टन पुरवा गुलरिहा गाजीपुर का है|मोलहे, मर्कहा,सुशील, रामदेव, शुभम, रामचंदर, वीपत, निरंजन सिंह, त्रिवेनी, श्रीराम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने एक प्रार्थनपत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच को दिया है|जिसमें कहा गया है दबंग विपक्षी गणों ने सैकड़ों साल पूर्व से स्थापित देवी थान और श्रीराम जानकी मंदिर की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है|
मंदिर के सामने खलिहान की भूमि पर सप्ताह में एक दिन मेला लगता है जिसमें दुकाने लगती हैं तथा रामलीला व अन्य धार्मिक आयोजन होते रहे हैं|
खलिहान की सभी जमीनों पर कब्जा कर पक्के मकान बना लिए गए हैं|
सामने एक छोटा रकबा खसरा संख्या 102 रकबा क्षेत्रफल 0.4780 है|
ये रकबा खाली है पिछले एक साल से इसपर भी विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है मंदिर की पूजा अर्चना बंद है ग्रामीणों ने बताया लेखपाल पैमाइश कर चुके हैं हल्का सिपाही ने भी उन्हें कब्जा हटाने को कह चुके हैं फिर भी कुछ नही हुआ
ग्रामीणों ने कहा है कि मना करने पर गाली गलौज मार पीटने की धमकी देते हैं तथा कट्टा अद्धी लेकर दौड़ा लेते हैं
ग्रामीणों ने भरोसा जताया है कि कप्तान साहब से हमें न्याय मिलेगा/

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago