निकाय चुनाव तथा मतदाता सूची के सम्बंध में व्यापक चर्चा कर रणनीति तय की गई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय निकाय चुनाव के सम्बंध में एक बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी यासर शाह के उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईl बैठक का संचालन जफ़र उल्ला खां ‘बंटी’ ने किया। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव तथा मतदाता सूची के सम्बंध में व्यापक चर्चा कर रणनीति तय की गई तथा पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओ को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ चुनाव लड़ने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
     बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं प्रभारी यासर शाह ने कहा कि निकाय चुनाव को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी गंभीरता से लड़ने और जीत सुनिश्चित करने को कहा हैl उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक नेता, कार्यकर्ता कोई कसर नही छोड़ेगा, आपस मे सर्वसम्मति से तय कर प्रत्याशी लड़ाया जाए।
     इस बैठक को विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक के०के०ओझा, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका तेजे खां, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्र आदि ने संबोधित किया तथा बैठक में उपाध्यक्ष नाशिर खान’नईम’, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, रामजी यादव, नंदेश्वर यादव,प्रमोद सिंह जादौन, महसी अध्यक्ष मो० आसिफ, अनिरुद्ध यादव, सुनील निषाद, इरशाद अली, राम गोपाल यादव, अर्जुन गुप्ता सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

21 minutes ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago