रेल स्टेशनों पर स्वास्थ्य पर कुप्रभाव डालने वाले पदार्थों की विक्री धड़ल्ले से यात्रिओं में आक्रोश

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) रेल मंत्रालय जहां एक तरफ देश भर में रेल विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का हरसंभव प्रयास में जुटा हुआ है यहां तक की वन्देभारत जैसी ट्रेनें हर राज्य में चलाने की कवायद में जुटा हुआ है, वहीं रेलवे स्टेशनो पर मिलने वाले घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में असफल साबित हो रहा है। जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने आक्रोश जताया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव तथा अन्य रेल स्टेशनो पर लंबे अरसे से घटिया और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री खोमचे वालों द्वारा की जा रही है। यात्रियों को इन खाद्य पदार्थों को लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अनेक यात्रियों की यह भी शिकायत है कि समोसा , वड़ा पाव, भजिया, पाव भाजी, रेल नीर, चाय और कॉफी की बिक्री करने वाले उनसे ज्यादा पैसे भी वसूल रहे हैं। फिर भी रेल मंत्रालय घटिया दर्जे की खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध नही लगा पा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई के लोकप्रिय उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने प्रयागराज से मुंबई और मुम्बई से दिल्ली तक की ट्रेनों में वातानुकुलित डिब्बे में अनेकों बार यात्रा करने के दौरान खाद्य पदार्थों का जायजा लिया है, किंतु दुख की बात यह है कि रेल मंत्रालय ने ट्रेनों, रेल स्टेशनो को अत्याधुनिक तर्ज पर बनाने का युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है लेकिन रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago