पुलिस ने निकाला एसएसबी बलो के साथ फ्लैग मार्च

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा) कोपागंज थाना के अंतर्गत नगर पंचायत में आगामी लोकसभा चुनाव व होली, रमजान को मद्देनजर देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अदरी चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में एरिया डोमीनेशन के तहत सशस्त्र सीमा बलों ने फ्लैग मार्च किया।
आगामी लोकसभा चुनाव व होली, रमजान के मद्देनजर देखते हुए शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस व एसएसबी कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर सौरभ राय ने बलो के साथ फ्लैग मार्च किया। नगर पंचायत के सभी वार्डो के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस चौकी से लेकर लक्ष्मीनगर, शहीद मार्ग, अदरी नगर पंचायत, बाजार होते हुए सभी वार्डो के मुख्य मार्गो से होते हुए पुलिस के साथ एसएसबी बलों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ग्रामीण एरिया में भी फ्लैग मार्च किया गया। चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने और अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिक होली व रमजान का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें, पुलिस प्रशासन आपके साथ है। नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। लोगों से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व निडर और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च में प्रदीप कुमार तिवारी, सोनू सिंह, नित्यानंद राय, संतोष, सौरभ राय, मुकेश शाहू आदि शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago