कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनकर फ्लैट में घुसा अज्ञात युवक, युवती से दुष्कर्म कर हुआ फरार


कोंढवा इलाके की घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पुणे (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में महिला सुरक्षा को चुनौती देती एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कोंढवा इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक ने कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनकर एक फ्लैट में घुसते हुए 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे यह वारदात घटी, जब पीड़िता का भाई किसी कार्यवश घर से बाहर गया हुआ था और युवती फ्लैट में अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति डिलीवरी ब्वॉय का वेश धारण कर फ्लैट में आया और युवती से कहा कि वह कूरियर देने आया है। युवती द्वारा दरवाज़ा खोलने के बाद आरोपी जबरन अंदर घुस गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले युवती पर किसी प्रकार का स्प्रे भी किया, जिससे वह असहज हो गई। हालांकि स्प्रे किए जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है, और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी द्वारा युवती से दुष्कर्म किए जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोंढवा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अपराधी की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इस जघन्य घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी है बल्कि हाउसिंग सोसायटीज की सुरक्षा व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को वेरिफिकेशन के बिना घर में प्रवेश न करने दें।


मुख्य बिंदु :घटना पुणे के कोंढवा क्षेत्र की है आरोपी कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनकर फ्लैट में घुसा युवती से दुष्कर्म कर मौके से फरार पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

7 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

8 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

8 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

9 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

9 hours ago