बच्चों के मामूली विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा विकासखंड के अंतर्गत बघौचघाट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मुंडेरा गांव में बुधवार देर रात बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दो सगे भाइयों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मंटू जायसवाल पुत्र रामध्यान जायसवाल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर विवाद शुरू हो गया। रात में मंटू जायसवाल ने इस बात की शिकायत अपने भाई गोविंद जायसवाल से की। शिकायत के दौरान दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह दोनों को अलग किया गया। लेकिन इस झगड़े में मंटू जायसवाल को सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन घायल मंटू को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

22 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

23 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

23 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago