रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: पत्नी को मौसेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा

(राजकुमार मणि की विशेष रिपोर्ट)

भवानी नगर, राधानगर (राष्ट्र की परम्परा) राधानगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला एक विवाहिता और उसके मौसेरे भाई के बीच अवैध संबंधों से जुड़ा है, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, भवानी नगर निवासी रितिक यादव की शादी वर्ष 2023 में सुशीला यादव से बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद रितिक कानपुर में लोडर चालक का काम करने लगा। पत्नी के कहने पर वह उसे भी अपने साथ कानपुर ले गया था। लेकिन बीते दिनों किसी पारिवारिक कारणवश सुशीला अपने मायके लौट आई थी।

16 जुलाई को रितिक बिना पूर्व सूचना के अचानक अपने गांव लौट आया। जैसे ही वह घर पहुंचा, उसके होश उड़ गए। उसने अपनी पत्नी सुशीला को उसके मौसेरे भाई सौरभ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह दृश्य देख रितिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मौके पर ही सौरभ की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए और किसी तरह स्थिति को संभाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सौरभ को मौके से हिरासत में ले लिया गया है, जबकि विवाहिता से भी पूछताछ की जा रही है। रितिक ने थाने में लिखित तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज की गिरती मानसिकता और संस्कारहीनता की एक तस्वीर है। कुछ लोगों का मानना है कि आधुनिकता की अंधी दौड़, सोशल मीडिया की निर्बाध पहुंच और पारिवारिक संवाद की कमी ऐसे मामलों को जन्म दे रही है।

कौन है दोषी?

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या हमारी संस्कृति का ह्रास हो रहा है? क्या राजनीतिक विमर्श में घुलता अश्लीलता और कटाक्ष लोगों की सोच को प्रभावित कर रहा है? या फिर सामाजिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों की कमी ही इन कड़वे परिणामों का कारण बन रही है?

पुलिस का बयान-
थाना प्रभारी राधानगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उचित साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

समाज का सवाल-
ऐसी घटनाएं केवल एक परिवार को नहीं तोड़तीं, बल्कि समाज की नींव पर भी चोट करती हैं। यह समय है कि हम आत्मचिंतन करें कि हम कहां चूक रहे हैं – संस्कारों में, शिक्षा में या रिश्तों के सम्मान में?

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

12 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

12 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

13 hours ago