दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देवघर में तीन लाख से अधिक कांवरियों की भीड़ की संभावना

देवघर, झारखंड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर देवघर नगरी भक्तों की आस्था से सराबोर है। कामिका एकादशी और सोमवारी का दुर्लभ संयोग होने के कारण आज का दिन विशेष शुभ और पुण्यदायी माना जा रहा है। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब देवघर की ओर उमड़ पड़ा है।

प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक, आज देवघर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी भक्तिरस से सराबोर है। जगह-जगह हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं।

कांवरिया पथ बना आस्था का महासागर
देवघर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कटोरिया तक कांवरिया पथ श्रद्धालुओं से खचाखच भरा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरी धरती भगवामय हो गई हो। कांवर लेकर चल रहे शिवभक्तों की कतारें कई किलोमीटर तक फैली हुई हैं। पैरों में छाले, लेकिन होंठों पर जयकारा—यह दृश्य श्रद्धा और समर्पण की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रशासन सतर्क
भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कांवरिया पथ पर जगह-जगह मेडिकल कैंप, पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट्स और विश्राम स्थल बनाए गए हैं। पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और स्वयंसेवी संस्थाएं व्यवस्था संभाल रही हैं।

कामिका एकादशी का पुण्यकाल
कामिका एकादशी के कारण आज बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण करना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जल चढ़ाने से समस्त पापों का क्षय होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि श्रद्धालुओं में आज विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

हर-हर महादेव के नारों से गूंजा देवघर
देवघर की गलियों, मंदिर परिसर और कांवरिया पथ हर-हर महादेव, जय शिवशंकर, बोल बम जैसे नारों से गुंजायमान हैं। भक्तों की आंखों में आस्था और चेहरों पर भक्ति की आभा देखी जा सकती है।

श्रावणी मेले की यह दूसरी सोमवारी एक बार फिर यह सिद्ध कर रही है कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी में भक्ति की परंपरा, आस्था की शक्ति और श्रद्धालुओं की आहुतियां कभी कम नहीं होतीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

6 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

12 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

13 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

13 hours ago