
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय आगरा में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा की गई। इस अवसर पर जनपद आगरा के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से लाल बहादुर गौण (लघु वाद न्यायालय), मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), मोहम्मद साबिर अली (अपर सिविल जज, सीनियर डिवीजन), अचल प्रताप सिंह (विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सहित अन्य न्यायिक अधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि न्यायिक प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने की दिशा में यह अभियान एक सार्थक प्रयास है। न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अधिक से अधिक उपयुक्त वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करें, जिससे आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से न्याय सुलभ और शीघ्र प्राप्त हो सके।
यह भी स्पष्ट किया गया कि मध्यस्थता प्रक्रिया को प्राथमिकता देने से लंबित वादों में कमी आएगी, समय की बचत होगी और वादकारियों को संतोषजनक समाधान प्राप्त होगा। अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे वादकारियों को इस प्रक्रिया के लाभों से परिचित कराएं एवं उन्हें मध्यस्थता अपनाने हेतु प्रोत्साहित करें।
More Stories
बंद पड़े विद्यालयों में खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
आशिकी के चक्कर में बना ‘फर्जी दरोगा’, वर्दी पहनकर करने लगा वसूली, मेरठ पुलिस के हाथ लगा