आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रदेश सचिव महाराष्ट्र कविता फूलपगार को किया गया सम्मानित

कोपर खैराने/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)l आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की बैठक प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फूलपगार भी मौजूद रहीं। संस्था को आगे बढ़ाने, संस्था के नए पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को संस्था द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत, कार्य करने के लिए प्रोत्साहन एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन की प्रदेश महासचिव कविता फूल पगार को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए तथा संगठन के प्रति उनकी लगनशीलता एवं निष्ठा से कार्यों के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए, उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय राय के अतिरिक्त महासचिव तारकेश्वर राय, वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडे (नवभारत), जिला सचिव नवी मुंबई नागेश सिंह सहित दर्जनों पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फूलपगार को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मतदान, जनमत संग्रह और सुरक्षा: बांग्लादेश संसदीय चुनाव की पूरी तस्वीर

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश में 13वां संसदीय चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न…

8 minutes ago

न्याय की लड़ाई में आगे आए अधिवक्ता आनंद चौरसिया

अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…

46 minutes ago

यूपी पुलिस मुठभेड़: बुढ़ाना में इनामी बदमाश अमजद का अंत

बुढ़ाना मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, दरोगा-सिपाही घायल, एसपी देहात की जैकेट…

48 minutes ago

DTC Senior Manager Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों पर…

50 minutes ago

Canada School Shooting: ब्रिटिश कोलंबिया में 8 की मौत, 24 घायल; हमलावर ने की आत्महत्या

Canada School Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुए एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग मामले…

51 minutes ago

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

2 hours ago