पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, 372 लोगों व 213 वाहनों की जांच

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा ) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में यह अभियान जनपद के विभिन्न स्थानों पर सुबह 5 से 8 बजे तक संचालित हुआ।

अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व गतिविधियों की गहन जांच की गई।

विशेष निगरानी के बिंदु
चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ियों, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग चालकों, महिलाओं-बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान का आंकड़ा
जनपद के कुल 18 स्थानों पर 372 व्यक्तियों और 213 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 3 वाहनों का चालान भी किया गया।

जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता संतोषजनक है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बनाए रखा जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

6 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago