मेयर के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया- ओमकार सिंह

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार 31 जनवरी 2024 को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश एवं पश्चिमी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला के आवाह्न पर बुधवार को युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के अध्यक्षता में युवा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।
धरने में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ी मांग स्वराज की थी जिसका सबसे बेहतर जरिया लोकतंत्र है। और सोचिए जिन हकों के लिए लोकतंत्र को अपनाया जाए और आपसे वही हक छीन लिए जाए तो? उन्होंने कहा चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया गया और इसी तरह के तरीके भाजपा सरकार अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करती आ रही है, जो कि लोकतंत्र पर प्रहार है और आपके मत के इस्तेमाल पर प्रहार है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा तानाशाही हकों को मारकर मजबूत रखी जाती है और आपका सबसे बड़ा हक, सरकार चुनने का हक मारने का हर संभव प्रयास अपनी तैयारियों के भाजपा करती हुई नजर आ रही है। सूचना के अधिकार के साथ पहले खिलवाड़ किया, फिर चुनावों में धांधली की और इसी तरह अनेकों ऐसी योजनाएं लागू करना जो सीधा केवल और केवल लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है जिसे केवल भाजपा ही कर सकती है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने कहा अभी वक्त है इस तानाशाह के रूप में बैठे लोकतंत्र के दुश्मनों को उखाड़ फेंकने का और अपने मत का, देश के विकास के लिए हर वर्ग चाहे वह किसान हो युवा हो या महिला के न्याय के लिए इस्तेमाल करने का। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने धांधली की है। इसकी वजह से ही उनका मेयर बना है। पीठासीन अधिकारी ने विपक्ष के वोटों पर मार्क लगाकर उन्हें अमान्य घोषित किया, जिसकी वजह से उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।”प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर ने देशद्रोह किया है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. मुक़दमा चलना चाहिए। कार्रवाई की मांग करते है बल्कि हम उनकी गिरफ़्तारी की मांग करते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजवीर यादव ने कहा बीजेपी राम राज्य स्थापित करने का दावा करती है। यहां राम राज्य के नाम पर धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के इस रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि सबने देखा है कि किस तरह से मेयर चुनाव में धांधली करके चुनाव जीता गया है। इस मोके पर जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने संचालन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से बिसौली युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पूजा दिवाकर, सहसवान विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर, बिल्सी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कमरुल हसन, जिला महासचिव बाबू चौधरी, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी, आकिल अहमद, एससीएसती जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, युवा कांग्रेस नेता जमशेद तुर्क, युवा कांग्रेस नेता विरेश सिंह, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago