ऐतिहासिक तेलिया पोखरे के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक तेलिया पोखरे के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ की धनराशि प्रदान किए जाने के बाद नगर पंचायत चितबड़ागांव प्रशासन ने पोखरे के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया है। नगर पंचायत चितबड़ागांव के बाजार स्थित अति प्राचीन तेलिया पोखर विगत पांच दशक पूर्व तक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था ।लेकिन धीरे-धीरे पोखरे की पक्की सीढ़ियों पर अतिक्रमण कर कच्चे-पक्के पक्के भवन बना लिए गए जिससे पोखरे का अस्तित्व ही संकट में आ गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री वंदन योजना अंतर्गत ऐतिहासिक तेलिया पोखरे के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि प्राप्त होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हुआ और पंप सेट लगाकर पोखरे का पानी निकाला जा रहा है, ताकि पोखरे का पानी पूरा सुखाकर नीचे से सफाई और सीढ़ियों आदि का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। लेकिन पोखरे के सुंदरीकरण में सबसे बड़ी बाधा पोखरे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाए बिना पोखरे का सुंदरीकरण संभव नहीं है।
पोखरे पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह का कहना है कि प्रथम चरण में पोखरे का पानी निकालकर उसमें डाले गए कूड़े कचरे को बाहर किया जाएगा और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पोखर के आराजी की पैमाइश और सीमांकन होगा। अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। फिर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

3 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago