भव्य शोभा यात्रा के साथ ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे अमृत कलश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर बलिदानियों और स्वतन्त्रता सेनानियों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों से मिट्टी संग्रहण कर अमृत कलश विकास खण्ड जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज, पयागपुर, चित्तौरा, रिसिया, मिहींपुरवा, नवाबगंज, महसी व तेंजवा पुर के मुख्यालय पर पहुंचने पर झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन, पंच-प्रण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ,शहीद परिजनों का सम्मान, सेल्फी अपलोड किया जाना, कलश शोभा यात्रा, पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विकास खण्ड महसी व तेेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, हुजूरपुर में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, चित्तौरा में विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, मिहींपुरवा में विधायक बलहा सरोज सोनकर व अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को विकास खण्ड शिवपुर व बलहा में विधायक बलहा सरोज सोनकर व नानपारा राम निवास वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago