गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाए त्यौहार : राकेश पाण्डेय
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आगामी त्यौहार को लेकर के नवाबगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी पर्व को लेकर
हुई पीस कमेटी की बैठक , जिसमें थाना नवाबगंज की टीम सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि , व, भाजपा कार्यकर्ता , दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं विजय दशमी दोनों महत्वपूर्ण पर्व है इसमें किसी प्रकार का आपस में भेदभाव न करें मिल जुल कर त्योहार शांति पूर्वक मनाएं उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का नया कार्य जुलूस रैली मे तेज़ ध्वनि से डीजे ना बजाए और आपत्तिजनक गाने न बजाएं जिससे कोई बंधा उत्पन्न हो य कोई विरोध करें सभी लोग आपसी प्रेम सौहार्द व भाईचारा के साथ त्योहार मनाए।
इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवन्त सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति के सभी सम्मानित अध्यक्ष प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करें और आपसी भाईचारे के साथ पूजा पंडाल में सहमति बना,के रखे, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पारस शर्मा ने कहा कि हम सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा को संपन्न कराई जाने का संकल्प भी लिया
पीस कमेटी के बैठक में उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद कनौजिया , उपनिरीक्षक रणजीत यादव , उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र निषाद एवं प्रधान प्रतिनिधि आशीष पांडेय , ग्राम प्रधान स्वामी दयाल जयसवाल, ग्राम प्रधान विनय वर्मा, ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन, सहित थाना टीम के कांस्टेबल राधेश्याम यादव, आजाद सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…