दिल्ली सीतामढी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली के मध्य गाड़ी सं-14048/14047 अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी सं-14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 09 अगस्त,2025 से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से और गाड़ी सं-14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 10 अगस्त,2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से चलेगी। इसका वाणिज्यिक ठहराव गाजियाबाद, टूण्डला, कानपुर,गोंडा, बस्ती,गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवां बाजार,बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया स्टेशनों पर होगा। 09 अगस्त,2025 से प्रत्येक शनिवार को चलने वाली नियमित साप्ताहिक गाड़ी सं-14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से 14:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 14:42 बजे,टूंडला से 16:55 बजे,कानपूर सेन्ट्रल से 20:10 बजे,लखनऊ से 22:20 बजे दूसरे दिन गोंडा से 00:35 बजे,बस्ती से 01:53 बजे, गोरखपुर से 04:10 बजे,कप्तानगंज से 04:58 बजे,सिसवां बाजार से 05:24 बजे,बगहां से 06:35 बजे, नरकटियागंज से 07:20 बजे,रक्सौल से 08:15 बजे,बैरगनियां से 09:10 बजे छुटकर 10:45 बजे सीतामढ़ी पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 10 अगस्त,2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से चलने वाली नियमित साप्ताहिक गाड़ी सं-14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 22:15 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया से 22:42 बजे दूसरे दिन रक्सौल से 00:15 बजे,नरकटियागंज से 01:30 बजे,बगहां से 02:30 बजे,सिसवां बाजार से 03:48 बजे,कप्तानगंज से 04:08 बजे,गोरखपुर से 05:35 बजे, बस्ती से 07:23 बजे,गोंडा से 08:50 बजे,लखनऊ से 11:30 बजे, कानपूर सेन्ट्रल से 13:45 बजे,टूंडला से 17:27 बजे,गाजियाबाद से 21:27 बजे छुटकर 22:40 बजे दिल्ली पहुँचेगी । इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। ज्ञातव्य हो की भारतीय रेल की ओर से बिहार को मिलने वाली यह सातवीं अमृत भारत ट्रेन है। इससे पहले जब देश में पहली बार अमृत भारत ट्रेनें बनकर तैयार हुई थी, तो उनका परिचालन दरभंगा से वाया अयोध्या आनंद विहार टर्मिनल तथा मालदा टाउन से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच किया गया था। सहरसा और मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी मोदी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने के बाद किया गया। इसके अलावा पटना और नई दिल्ली के बीच दैनिक अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ मोतिहारी से आनंद विहार के लिए और दरभंगा तथा मालदा टाउन से भाया भागलपुर, गया,सासाराम लखनऊ के लिए अमृत भारतीय एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिससे बिहार के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

2 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

2 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago