कृष्णा कदम आदर्श समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जायेंगे

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मातृभूमि सोशल फाउंडेशन की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्य स्तरीय आदर्श समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह पुरस्कार समारोह रविवार, 24 अगस्त, 2025 को पुणे में पत्रकार भवन के पास, गंजवे चौक पर आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी संस्थापक अध्यक्ष अशोक पाटिल ने दी है। इसी कड़ी में कृष्णा कदम जो कि मेडिकल कक्ष के संस्थापक हैं और पिछले चार वर्षों से इस संस्था के माध्यम से मरीजों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए बहुमूल्य कार्य कर रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए शहर के अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध कराना, रक्त उपलब्ध कराना, विकलांगों की मदद करना आदि शामिल हैं। कई संगठनों ने कृष्णा कदम को उनके सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया है। मातृभूमि सोशल फाउंडेशन के अशोक पाटिल ने बताया कि कदम को राज्य स्तरीय आदर्श समाज रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago