अमिताभ ठाकुर को न्याय की उम्मीद, शिव मंदिर में हुई विशेष पूजा, ज़मानत नामंजूर, रिमांड पर फैसला 7 को


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देवरिया जिले में सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े अमिताभ ठाकुर को न्याय दिलाने की कामना को लेकर लोगों ने शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमिताभ ठाकुर हमेशा धार्मिक, सामाजिक और मानवीय अवसरों पर सहयोग करते रहे हैं, इसलिए आज उनके समर्थन में समाज आगे आया है।


शिव मंदिर में आयोजित पूजा के दौरान आचार्य श्रीधर पाठक ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति समाज के लिए सदैव खड़ा रहा, उसके साथ न्याय होना चाहिए। हम सभी यही कामना कर रहे हैं कि सत्य की जीत हो।” पूजा में शामिल लोगों ने शांति, निष्पक्ष न्याय और सकारात्मक निर्णय की आशा जताई।


उधर, न्यायिक मोर्चे पर आज अहम घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) की अदालत में सुनवाई के बाद अमिताभ ठाकुर की ज़मानत याचिका खारिज कर दी गई। इसके साथ ही रिमांड से जुड़ी सुनवाई पूरी हो चुकी है और इस पर अदालत का फैसला कल आने की संभावना है। इस फैसले पर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया पर उन्हें भरोसा है और वे निष्पक्ष निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं। मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है और हर अपडेट पर लोगों की नजर है। सामाजिक संगठनों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

46 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

1 hour ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

1 hour ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago