सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सलेमपुर के साथियों ने विरोध मार्च निकला और सलेमपुर तहसील गेट पर सभा किया । सभा को संबोधित करते हुए कामरेड सतीश कुमार ने कहा राज्यसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बी.आर.अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी ने पूरे देश में लोगों की भावनाओं को आहत किया है। अमित शाह ने भारत के संविधान, जिसके निर्माता डॉ. अम्बेडकर थे, के बारे में बात करते हुए ये टिप्पणियाँ की इससे उनका मनुवादी दृष्टिकोण ही उजागर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया अमित शाह का बचाव अतार्किक है। अमित शाह को गृह मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। सलेमपुर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सलेमपुर के साथियों ने सलेमपुर डालबंगला से तहसील सलेमपुर तक विरोध मार्च किया इस कार्यक्रम में कामरेड सतीश कुमार, कामरेड रामनिवास यादव, कामरेड संजय कुमार गोंड, कामरेड बलविंद्र मौर्या, कामरेड गंगा देवी, कामरेड शिवशंकर यादव, कामरेड विंध्याचल चौहान कामरेड रामचंद्र खरवार, सुनील गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…