नयी दिल्ली Rkpnews केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर हैं। अमित शाह ने नवमी के दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस दौरान अमित शाह के साथ जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए अमित शाह ने सांझीछत हेलीपैड से हेलिकॉप्टर लेकर मां के दरबार पहुंचे थे। मंदिर में गृह मंत्री का सत्कार किया गया और आखिर में अमित शाह में मां वैष्णो देवी के दर्शन किए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माता के दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कश्मीर में लगातार टारगेटिंग किलिंग को देखते हुए सुरक्षा जांच एजेंसियां काफी सतर्क हैं। अमित शाह की जनसभा से पहले सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सोमवार को यहां कई स्थानों की घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त दलों ने चेचरा जंगल, सीरन और दस्सल जट्टान में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के मद्देनज़र इलाके की गहन जांच की गई है।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को यहां डोगरा समुदाय के प्रतिनिधियों समेत कई प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी इन बैठकों के दौरान मौजूद थे।
संकट महादेव सारगरसंकट महादेव सारगर 16 अक्टूबर 2000 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में जन्मे…
कुल्लू/शिमला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के व्हाट्सएप…
इंदिरापुरम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वसुंधरा टी-प्वाइंट पर 14 अक्तूबर की रात पुलिस ने एक…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए इस दीपावली पर बड़ी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक अस्थान में चल रहे नौ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के दो युवा समाजसेवी, जय और उजैर, शिक्षा, समाज और…