सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय आमिना कान्वेंट स्कूल के छात्र मोहम्मद आसिफ ने प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरा जनपद गर्व महसूस कर रहा है।
विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधक/ग्राम प्रधान कम्मरपुर शब्बू रजा ने मिठाई खिलाकर आसिफ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आसिफ की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
मोहम्मद आसिफ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आमिना कान्वेंट स्कूल से ही प्राप्त की। उनका निवास ग्राम सभा सादुल्लानगर अहरौला में है। उनके पिता अहमद हुसैन सादुल्लानगर मार्केट में कपड़े की दुकान चलाते हैं।
नीट में सफलता के बाद आसिफ को सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को दिया।
जनपद भर में इस सफलता की चर्चा जोरों पर है और मोहम्मद आसिफ को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।इस अवसर पर बीना शर्मा प्रिंसिपल ,फसीुल्लाह वाइस प्रिंसिपल,मिथिलेश मिश्रा,शाह मो० आदि उपस्थित रहें।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…