महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच रेलवे में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

आनंद विहार–आरा ट्रेन में कथित धनउगाही का वीडियो वायरल, पुलिस व टीटी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल


नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।देश की राजधानी नई दिल्ली से बिहार के आरा जाने वाली ट्रेन संख्या 12506 को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आनंद विहार स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के जनरल डिब्बे में कथित तौर पर यात्रियों से पैसे लेकर सीट दिलाने की बात सामने आ रही है। वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी, जो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा बताया जा रहा है, और एक टीटी यात्रियों से कथित रूप से अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – 87वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीट को लेकर यात्रियों और टीटी के बीच कहासुनी हो रही है। इस दौरान महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने पर वर्दी में मौजूद व्यक्ति द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने और “एक थप्पड़ मारने” की धमकी देने की बात कही जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है और राष्ट्र की परम्परा इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें – आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा योग

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। ऐसे में ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में इस तरह के कथित कृत्य न केवल रेलवे प्रशासन बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं। यात्रियों का आरोप है कि पर्याप्त टिकट होने के बावजूद उनसे 1000 से 1200 रुपये तक की मांग की गई और पैसा न देने पर ट्रेन से उतारने व मारपीट की धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें – समय की धड़कन: 22 दिसंबर की ऐतिहासिक गूंज

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे आम जनता का भरोसा व्यवस्था से उठ सकता है। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। पहले से ही कई यात्री झूठे मुकदमों, जबरन सीट खाली कराने, या ट्रेन से उतारे जाने जैसी परेशानियों का सामना करने की शिकायत करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जन्मे सितारे जिनकी प्रतिभा और त्याग ने इतिहास को अमर बनाया

यह आवश्यक है कि रेलवे प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारी इस वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच करें। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे बड़ा आधार है और जनहित से जुड़े मामलों में आंख मूंद लेना किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

4 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

5 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

5 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

6 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

6 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

7 hours ago