आयुष सेवाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की तैयारी, मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आयुष चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आयुष विभाग अब डिजिटल माध्यम पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है। इसके लिए आईआईटी कानपुर के सहयोग से एक आधुनिक आयुष मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है।
इस एप के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। साथ ही आयुष विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां भी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आम नागरिकों को आयुष चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
आयुष विभाग के अनुसार, एप लॉन्च होने के बाद मरीजों को अस्पतालों और आयुष केंद्रों में पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग अपने मोबाइल से घर बैठे ही डॉक्टर से मिलने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और अस्पतालों में भीड़ भी कम होगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
इस एप के जरिए आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न बीमारियों के उपचार, दवाओं की जानकारी, नजदीकी आयुष अस्पतालों और डिस्पेंसरियों का विवरण भी एप पर मिलेगा।
भविष्य में एप के माध्यम से टेली-परामर्श, ऑनलाइन रिपोर्ट और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे मरीज घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। इसके अलावा आयुष से जुड़ी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

46 minutes ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

58 minutes ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

1 hour ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

1 hour ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

1 hour ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

2 hours ago