खनुआ नदी की सफाई में दिखा जनसहयोग का अद्भुत स्वरूप, मंत्री और डीएम ने की श्रमदान में भागीदारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया की धरती रविवार को एक अलग ही सामाजिक चेतना की मिसाल बनी जब उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्वयं खनुआ नदी की सफाई में श्रमदान कर जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दृश्य न केवल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता को दर्शाता है बल्कि आमजन को भी यह संदेश देता है कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक साझी संस्कृति है।

पखां और गढ़रामपुर गांवों से होकर बहने वाली खनुआ नदी, जो कभी अपने निर्मल प्रवाह के लिए जानी जाती थी। आज समाज के संयुक्त प्रयासों से फिर से संजीवनी पा रही है। रविवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चले इस विशेष अभियान में मंत्री और डीएम ने न केवल लोगों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि खुद फावड़ा और बाल्टी लेकर नदी किनारे जमा कूड़े को हटाया।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सक्रियता अभियान में एक प्रेरक छवि के रूप में सामने आई। उन्होंने घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। वहीं, मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता से अपील की कि नदी को केवल एक जलधारा न समझा जाए, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरण से जुड़ा अमूल्य धरोहर है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।

इस अभियान में एसडीआरएफ की टीमें नावों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहीं, वहीं दो दर्जन से अधिक मछुआरों ने समर्पण भाव से सहयोग किया। तीन नावें और एक जेसीबी मशीन की सहायता से करकटहां घाट से चतर्भुज बाबा घाट तक करीब एक किलोमीटर लंबा सफाई कार्य पूरा किया गया।

स्थानीय लोगों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। किसी ने कंधे पर कचरा ढोया, तो किसी ने पानी में उतरकर प्लास्टिक व अपशिष्ट बाहर निकाले। यह दृश्य एक जनांदोलन की अनुभूति कराता रहा।

प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारीमोहन शाही द्वारा रखी गई पुलों पर जाली लगाने और पक्की सड़क निर्माण की मांगों पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री और डीएम ने भगवान चतुर्भुज मंदिर में पूजन-अर्चन कर जनकल्याण की कामना की और स्व. रवींद्र किशोर शाही बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्राम विकास की योजनाओं पर फीडबैक लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

38 minutes ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

44 minutes ago

फरेंदा के गोपलापुर में कागजों में रिबोर, जमीन पर सूखा इंडिया मार्का हैंडपंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…

52 minutes ago

251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा कम्हरिंया खुर्द, शुरू हुआ नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिंया खुर्द गांव में सोमवार को…

53 minutes ago

राम नाम संकीर्तन के समापन पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम

राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…

2 hours ago

फागुन–चैत की बज उठी शहनाई: वसंत, होली और आम्रकुंज की अमराई का काव्य उत्सव

भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…

2 hours ago