शिक्षक/पत्रकार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

माशूम बच्चो के सर से उठ गया पिता का साया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार की सुबह शिक्षक संतोष उपाध्याय के निधन से शिक्षा जगत व पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बताते चलें कि शिक्षा जगत व पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बनाने वाले शिक्षक/पत्रकार संतोष उपाध्याय के असामयिक निधन से क्षेत्र में खामोशी छा गई है। उनके इस निधन से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उनकी तबियत खराब होने लगी आनन फानन में परिजन उन्हें ईलाज के लिए लखनऊ सहारा हॉस्पिटल लेकर निकल गए, लेकिन हॉस्पिटल पहुचने से पहले ही लगभग 12 बजे की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उपाध्याय की शादी देवरिया में हुई थी, इनके दो मासूम बच्चे हैं। उक्त जानकारी उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार व हर्षचन्द्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रजीत उपाध्याय ने दी हैं।उनके निधन से पूरा परिवार शोक सन्तप्त है, पत्नी व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, सबकी आँखे नम थी।शिक्षक व पत्रकारिता जगत के लोगो ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Karan Pandey

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

2 hours ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

2 hours ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

2 hours ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

2 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

2 hours ago