सीएचसी में गंभीर लापरवाही का आरोप, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिलाओं को ऑपरेशन थिएटर में छोड़ चले गए डॉक्टर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये न मिलने पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को ऑपरेशन थिएटर में छोड़ दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के घंटों हंगामे के बाद ही जाकर ऑपरेशन किया गया।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र से तीन गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा की स्थिति में अपने-अपने परिजनों के साथ सीएचसी बरहज पहुंचीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति खतरे में है और तत्काल ऑपरेशन जरूरी है। परिजनों ने ऑपरेशन के लिए सहमति दे दी, जिसके बाद महिलाओं को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया।

आरोप है कि इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पैसों की मांग की गई। रुपये न मिलने पर डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर छोड़कर चले गए और महिलाएं घंटों दर्द से कराहती रहीं। परिजन रात करीब 9:30 बजे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं आया।

ये भी पढ़ें – गोरखपुर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

मरीजों की हालत बिगड़ती देख और डॉक्टरों के न आने से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी परिसर में जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन किया, जिसके बाद तीनों महिलाओं ने सुरक्षित प्रसव किया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं, तब जाकर स्थिति शांत हुई।

प्रसव कराने वाली महिलाओं की पहचान सुधा देवी पत्नी शैलेश गोड़ (ग्राम गोहाव), करीना देवी पत्नी अजीत (ग्राम महुई) और मनीषा पाल पत्नी डी.एम. पाल (ग्राम लक्ष्मीपुर), थाना बरहज क्षेत्र के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें – विष्णु अवतारों का रहस्य: अधर्म विनाश से लोककल्याण तक

परिजनों ने आरोप लगाया कि यह पूरी लापरवाही पैसों की मांग के कारण हुई। वहीं सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट चंद्रप्रकाश को रुपये के लेनदेन के आरोप में भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया है, हालांकि वह अब भी सीएचसी बरहज में मौजूद बताए जा रहे हैं। मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

17 hours ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

17 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

17 hours ago

पुलिस की बड़ी सफलता:सर्विलांस सेल ने 101 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्काननहीं

30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…

17 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 पेड़ों की कटाई पर सवाल

छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…

17 hours ago

संविलियन विद्यालय में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…

17 hours ago