मतदाता जागरूकता पर आयोजित युवा कार्यक्रम में मुख्य प्रतिभागी को ही जातिय आधार पर बाहर कर किए जाने का आरोप

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के एक ग्राम छितौनी में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तरफ से ब्लॉक स्तरीय खेल और मतदाता जागरूकता पर भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक मुख्य रूप से करीब 30 मिनट तक उपरोक्त विषय पर सबसे उम्दा प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी द्वारा अपने साथ भेद भाव कर जाति विशेष के लोगों के चहेतों द्वारा दबंगई पूर्वक पुरस्कारों का बन्दर बाट करने के साथ ही एक दूसरे बिरादरी के दबंग के नाम सामिल कर मूल प्रतिभागियों का नाम ही हटा दिए जाने के आरोप लगाए हैं|
विकास खण्ड बनकटा के ग्राम छितौनी के पाण्डेय पुर टोले पर खेत के जमीन में ही यह कार्य क्रम आयोजित कर दिया गया था जब युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम इस जगह आयोजित किया गया तब इसमें हिस्सा लेने पहुंचे दूसरे गांव के अन्य दूसरी बिरादरी के लोगों का नाम ही संचालक के मण्डल के द्वारा बाहर कर दिया गया है ऐसा आरोप लगा है। तब आरोप के मुताबिक खिलाड़ियों के पूछे जाने पर यह बोल दिया गया है कि बाद में बात करेंगे ।और कार्यक्रम समापन के बाद कहा कि अगला कार्यक्रम आप अपने यहा आयोजित करके पुरस्कार ले लेना | इसकी सुचना प्रतिभागियों द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक को फोन पर दी है|
अब प्रश्न यह उठता है कि क्या प्रत्येक गांव में लोग ऐसे ही करने लगे तो सामाजिक व्यवस्था कैसी होगी | आखिर जातिय आधार पर इस मानसिकता से भेद भाव क्यों और कब तक उबर सकेगा ग्रामीण समाज इससे?

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

15 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago