भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर हुई बैठक

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान परशुराम की बृहद मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंडित राहुल शुक्ला ने कहा कि आपार हर्ष के साथ कह रहा हूँ की श्रीशिव परिवार सहित भगवान परशुराम जी का बृहद मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य अवसर पर महायज्ञ का भी आयोजन होना है।यह महायज्ञ ग्राम सभा पिपरा रामधर में 11 अप्रैल दिन गुरुवार से 17 अप्रैल दिन बुधवार तक चलेगा। यज्ञ को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के संदर्भ में पं.राहुल कुमार शुक्ला के आग्रह पर, नारे जयकारे के साथ ग्राम सभा के सभी सम्मानित यज्ञ समिति सदस्यों के साथ 25-2 -2024 दिन रविवार को बैठक हुआ,जिसमे भगवान की विधि विधान से पूजा पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा कराने को लेकर गहन चर्चा किया गया, बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित लोगो ने आर्थिक मानसिक, शारिरिक प्रदान करने का प्रण लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आंनद नारायण मिश्र पूर्व प्रधान, अमर नाथ मिश्रा नेता कांग्रेस, बालबिहारी मिश्रा अध्यापक, राधारमण तिवारी मंदिर भूमि दाता, सुरेन्द्र तिवारी,लादेन मिश्रा ,अभिषेक मिश्रा , राहुल मिश्रा चन्द्रभूषण विश्कर्मा , विशाल मिश्रा, बलराम मिश्रा, विधासागर मिश्रा, विजेंद्र यादव,बीरेंद्र चौधरी ,रामेश्वर मिश्रा , दांतो तिवारी , राजकुमार तिवारी, गोलू तिवारी, सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

3 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago