स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविदास जी की मनाई जयंती

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )।माता रमाबाई स्वयं सहायता समूह एवं डॉ भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल सोसायटी ग्राम पंचायत पतरेंगवां के संयुक्त अगुवाई में ग्राम पंचायत पतरेंगवां में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई।
माघ मास की पूर्णमासी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई जाती है,संत रविदास धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्ति कालीन संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी से निर्वहन किया। रविदास को अलग-अलग प्रान्तों में अलग अलग नामो से जाना जाता है।रविदास जी अपने दोहों में जाति पाति पर तीखा प्रहार किया है। इनके लिखे कई दोहे सिक्ख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब मे लिखी गयी है।संत रविदास जी अपना अधिकांश समय भगवान की पूजा में लगाते थे और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए, उन्होंने एक संत का दर्जा प्राप्त किया। मन चंगा तो कठौती में गंगा’ रविदास जी का ये दोहा आज भी प्रसिद्ध है। रविदास जी का कहना था कि शुद्ध मन और निष्ठा के साथ किए काम का हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है।
इस दौरान समूह की अध्यक्ष सुन्दरावती देवी,विंदु देवी, गीता देवी,मनीषा देवी, लालती,प्रतिभा देवी,विन्दावती देवी,रिंका देवी,तारा देवी ,ज्योति, नर्मदा देवी,भानमती अंगद,रवि,संतराज, आयुष,आशुतोष कुमार सहित तमाम महिला पुरुष उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago