बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान – संतोष सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार का बजट वास्तव में मध्यम वर्ग, महिला, किसान, युवाओं, उद्योगों आदि सभी वर्गों और क्षेत्रों को ध्यान मे रख कर बनाया गया है। इस बार मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत देते हुए आयकर में छूट की सीमा को बढ़ा दिया और 12 लाख तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और उनकी आय को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया जिसके तहत सरकार द्वारा मखाना बोर्ड की स्थापना, कपास प्रोडक्शन मिशन का भी ऐलान किया गया है। जिससे कि कृषि क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जा सके, चिकित्सा क्षेत्र में भी कई प्रावधान किए गए जैसे 200 से अधिक कैंसर सेंटर खोलने और कैंसर की 36 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई है और 6 जीवन रक्षक दवाओं पर भी टैक्स में राहत दी गई है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए 23 आई आई टी में 6500 सीटें और मेडिकल कॉलेज में 75000 सीटों को बढ़ाया जाएगा, एम एस एम ई को अब 10 करोड़ तक लोन और स्टार्ट अप के लिए 20 करोड़ तक लोन दिया जाएगा। इफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को और मजबूत किया जाएगा, देश को जोड़ने वाली रेल यातायात को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा और साथ ही साथ पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए ग्रीन एनर्जी और ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने लिए विशेष जोर दिया गया है। इस प्रकार यह बजट वास्तव में सभी वर्गों का बजट हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

7 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

7 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

7 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

8 hours ago