नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय को 14 जनवरी तक बंद रखने का दिया आदेश

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
कड़ाके की ठंड और शितलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल व कालेजों को बंद करने का एक बार फिर आदेश दिया है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नौवीं से 12वीं को छोड़कर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने एसपी, सीडीओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का, कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि सीबीएसई, आइसीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से 12वीं तक का शिक्षण कार्य सुबह 10 से दो बजे तक प्रारंभ कराए जाने की अनुमति दी है।

rkpshomnath

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

21 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago