Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में देश का हुआ चहुंमुखी विकास-डा.अजय मणि त्रिपाठी

भाजपा सरकार में देश का हुआ चहुंमुखी विकास-डा.अजय मणि त्रिपाठी

गौरी खुर्द व देवगांव में पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा

गौरीबाजार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम गौरी खुर्द व देवगां पहुंचा।कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर विभिन्न विभागों का स्टाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी गई।
    भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा.अजय मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम करते हुए बतौर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चहुंमुखी विकास हुआ। बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधायें,सड़कों एवं हाईवे का निर्माण,गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें चलाईं गई। यह प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तक चलती रहेगी।आयुष्मान भारत, पेंशन, राशन, सम्मान निधि ,शौचालय, पक्का मकान सभी मूलभूत आवश्कताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया।एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम को प्रमुख रुप से अर्चना पांडेय,विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, निर्मला गौतम,गोविंद चौरसिया,बृजेश गुप्ता,विनय कुमार जायवाल, कर्मवीर सिंह सोलंकी,आदित्य सिंह,विनय कुमार जायसवाल,विद्याभूषण चौहान,महेश यादव,प्रिंस पांडेय,आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments