Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईवीएम वेयर हाउस पर 23 को उपस्थित हों सभी राजनीतिक दल के...

ईवीएम वेयर हाउस पर 23 को उपस्थित हों सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष व मंत्री

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त अध्यक्ष व मंत्री, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल को सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद से कुल 12 सीयू मशीनों के 15 वर्ष पुरानी एम-2-ईवीएम (बीयू+सीयू) के नष्टीकरण के लिए (निर्वाचन याचिका से वाधित मशीनों को छोड़कर) चिहिन्त सेन्टर जनपद जौनपुर को भेजा जाना है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन करते हुए ईवीएम को चिहिन्त सेन्टर को भेजे जाने हेतु दिनांक 23 मई 2023 को प्रातः 10 बजे वेयर हाउस खोला जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों अध्यक्ष-मंत्री से उक्त तिथि एवं समय पर ईवीएम वेयर हाउस कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होने की अपील किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments