एमएलसी मनोनीत होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) साकेत मिश्र का जन्म 1971 में लखनऊ में हुआ था। सेंट स्टीफेंस कॉलेज नई दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक और आईआईएम कोलकाता से प्रबंधन की डिग्री प्राप्त की। 1994 में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए, लेकिन आईपीएस की नौकरी छोड़ बैंकिंग क्षेत्र को चुना। उनके पास करीब 25 वर्ष का बैंकिंग, वित्तीय सेवा, निवेश सलाहकार का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य मनोनीत होने पर, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रकाशन पत्रिका विभाग के सह संयोजक पवन उपाध्याय ने साकेत मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इनके मनोनयन पर सलेमपुर स्थित कार्यालय पर बैठक कर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं सुधाकर मिश्र, हैपी शुक्ला,गंगेश पाण्डेय, अजित सिंह पिंटू, अजय दुबे, डॉ भास्कर मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, शिव चौहान, धर्मेंद्र गोंड़,सुरेश शुक्ल, रमन पाण्डेय, मोतीलाल प्रसाद, आशुतोष दुबे आदि ने शुभकामनाएं दी ।।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago