सेंट जॉर्ज, जे. जे. और कामा अस्पताल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन की हुई स्थापना

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा ) सेंट जॉर्ज ,जे. जे अस्पताल और कामा अस्पताल तथा जी. टी अस्पताल में हाल ही में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन का गठन हुआ। यूनियन स्थापना के अवसर पर नोटिस बोर्ड का उदघाटन समारोह सेंट जॉर्ज अस्पताल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के चिकित्सा विभाग के आयुक्त राजीव निवतकर एवं अस्पताल अधीक्षक विनायक सावरडेकर और राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने सफाई कर्मचारियों की कई मांगों के संबंध में विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात आयुक्त राजीव निवतकर ने कहा कि सफाईकर्मियों की लंबे समय से प्रलंबित मांगों को यथाशीघ्र मंजूर किया जायेगा तथा सफाईकर्मियों के लिए ठेकेदारी प्रथा बंद करायी जायेगी। उन्होंने उपस्थित कामगार वर्ग का योग्य तरीके से मार्गदर्शन किया। कामगारों को मकान का मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार से चर्चा करने तथा सफाई कर्मचारियों की एक निरीक्षण समिति का गठन किए जाने की बात कही।
इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक विनायक सावरडेकर ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गणेश भंडारी (आरएमओ), बालू गावंडे,. संजय लाड, मैत्रेन शेख मैडम, लीना डिसूजा, राजेश टा टाकेकर, नवीनचन्द्र मकवाना, -रघुनाथ जाधव, भाऊराव जाधव, सुनील चौहान, और सेंट जॉर्ज अस्पताल की पदाधिकारी मुख्य सलाहकार मनीषा खाखड़िया, कार्याध्यक्ष मदन वाघेला, दीपक चौहान, धीरेन्द्र चौहान, दिनेश अंजार, हितेश बेनीवाल, अरविन्द मकवाना, हेमन्त वाघेला, प्रवीण मकवाना, प्रवीण वाघेला, विनोद सोलंकी ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के नोटिस बोर्ड के स्थापना समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

8 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

8 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

8 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

9 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

9 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

9 hours ago