पुलिस महानिरीक्षक ने पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मन्दिर का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)! पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर का पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन ने निरीक्षण किया।बुधवार को महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेले तथा उसमें जुटने वाली भक्तों की भारी भीड़ को लेकर व्यवस्थाओं सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।शनिवार सुबह पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ पयागपुर हुजूरपुर मार्ग स्थित पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मन्दिर पहुंचकर का शिव लिंग पर जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन किया।महानिरीक्षक ने मंदिर के महंत बाबा दिनेश व सरोज भारती सहित स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस महाशिवरात्रि के पर्व पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ सहित व्यवस्थाओ की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता त्रिपाठी को मेले की व्यवस्था के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा,थानाध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय,समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्रा,हवलदार तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश हालदार सहित भाजपा नेता प्रमित शुक्ला,उमाशंकर तिवारी,मंगल शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

1 minute ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

25 minutes ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

25 minutes ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

33 minutes ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

41 minutes ago

रंगों में सजा बच्चों के सपनों का भारत, चार्ट पर उकेरी विकसित राष्ट्र की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…

41 minutes ago