चित्तौरा विकासखण्ड के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुई शालिनी देवी
बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने भ्रष्टाचार-मुक्त पारदर्शिता-युक्त पंचायत राज चौपाल का आयोजन पुलिस लाइन रोड स्थित केम्प कार्यालय में सम्पन्न हुआ।आयोजित चौपाल में चित्तौरा विकासखंड के प्रधान-गण के अलावा जनपद पदाधिकारियों एवं विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों ने सहभागिता कर प्रधान संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने का संकल्प दोहराया l आयोजित प्रधान चौपाल को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्र ने प्रधान संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने का आवाहन करते हुए भ्रष्टाचार-मुक्त ,पारदर्शिता-युक्त चौमुखी विकास योजनाओं को ग्राम सभा स्तर तक प्रभावी ढंग ले जाने का आवाहन किया।
वरिष्ठ पदाधिकारी बाराती लाल वर्मा ने प्रधान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कदाचित विकास कर्मियों द्वारा अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।प्रवक्ता सूरज शुक्ल ने विकास कार्यो हो रहे तकनीकी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य मे तेजी लाने का आवाहन किया।वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद राम सुंदर पांडेय ने प्रधानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए विकास कार्यो को और अधिक गतिशील बनाने का आवाहन किया।
प्रधान संगठन की ओर से सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत चफरिया की शालिनी देवी को चित्तौरा विकासखण्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया।
व कर्यक्रम में आये हुए सभी पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव प्रधान संगठन श्याम कुमार चौधरी , प्रधान गण अरविंद कुमार , कादिर अली , राकेश कुमार , अमरनाथ , रामतेज यादव , इक्षा राम यादव आदि ने भी संबोधित कर ग्राम प्रधान संगठन ग्राम पंचायत विकास हित में और अधिक मजबूत बनाने का आवाहन किया।
धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर मौर्य ने किया।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…