ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा करौता पोस्ट चेरो के निवासी मोहम्मद सोनू की अध्यक्षता में ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक संपन्न हुई, बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा की मंसूरी समाज को सामाजिक राजनीतिक आर्थिक शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है ससद, विधानसभा, विधान परिषद, राज्यसभा में मंसूरी समाज के उत्थान और विकास के लिए कभी चर्चा नहीं हुई सभी राजनीतिक दल मंसूरी समाज का वोट लेना चाहते हैं लेकिन उनके विकास की चर्चा नहीं करते सच्चर कमेटी की सिफारिश, रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को देखते हुए भारतीय मुसलमान की हालत दलितों से भी बदतर है इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि मंसूरी विकास आयोग का गठन कर मंसूरी समाज को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाए
देश में पासमंदा मुसलमान की हालत बहुत ही विचारणीय चिंताजनक है ना इनके पास सरकारी नौकरी है ना व्यवसाय है ना रोजगार है हम भी इस देश के नागरिक हैं हमको भी हमारा हक और अधिकार मिलना चाहिए
ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला उपाध्यक्ष असरफ अली मंसूरी ने कहा कि शिक्षा व शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा मंसूरी समाज के लोग अपने बच्चों और बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एक वक्त की रोटी भी कम खाना पड़े कम खाये लेकिन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाइए, ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला सचिव समीम मंसूरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है और हमारे समाज के लोग विधायक, एमपी, ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य प्रधान यह अन्य कोई और भी चुनाव हो उसमें हिस्सेदारी लेना चाहिए जिसे हम सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होंगे और हमारे समाज का विकास होगा, कार्यक्रम में हकीक मंसूरी मुनीम मंसूरी, मोहम्मद सोनू, शहाबुद्दीन मंसूरी, कयामुद्दीन मंसूरी, अख्तर अली मंसूरी, इश मोहम्मद मंसूरी, हसमुद्दीन मंसूरी, वकील मंसूरी तमाम साथी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सोनू ने किया

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

5 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

5 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

5 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

5 hours ago