हिन्दू महासभा ने किया भंडारे का आयोजन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा ) ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार को खिरनीबाग स्थित शिव मंदिर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर जय हनुमान का उद्घोष किया।
भंडारे में पूड़ी-सब्जी हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। राहगीरों ने प्रसाद का आनन्द लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी भंडारे में प्रसाद भक्तों को खिलाया उसके बाद अपने आप भी प्रसाद को ग्रहण किया। इस अवसर पर दीप ओमर, गौरव ठाकुर, विनोद सिंह, प्रिन्स बाजपेई, अमित सक्सेना, निर्वेश पांडे, मनीष सिंह, विनीत राठौर, दानवीर सिंह आदि ने सेवा कर आनंद लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

12 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

12 hours ago