भारत तिब्बत समन्वय संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया के प्रिंसीपल प्रो. राजेश बरनवाल से भारत तिब्बत समन्वय संघ का एक प्रतिनिधि मंगलवार को मिला।
प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महामंत्री (महिला) डॉ. सोनी सिंह, राष्ट्रीय संयोजक, कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प पत्र अभियान श्रीकांत मणि त्रिपाठी और देवरिया जिला उपाध्यक्ष नमो नारायण पांडेय जी शामिल थे।
घंटों तक चली भेंट वार्ता में प्रो. बरनवाल ने अपने संघ के लोगों से परिचय कराया और कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ और भारत विकास परिषद मिलकर कार्यक्रम करें तो और अच्छा रहेगा।
प्रो.बरनवाल की अपेक्षानुरूप श्रीकांत मणि त्रिपाठी ने भविष्य में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इस मुलाकात के बाद दोनों संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने की आशा व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि भारत तिब्बत समन्वय संघ भगवान भोले नाथ के मूल गांव कैलाश मानसरोवर की मुक्ति व तिब्बत की आजादी के लिए सतत् संघर्ष कर रही है।
इस अवसर पर चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एचके मिश्रा, भारत विकास परिषद के देवरिया जिला अध्यक्ष गौरव गोयल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

19 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago