सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी नियमतः नियमित रूप से करें कोर्ट : जिला पदाधिकारी

सिवान/बिहार (राष्ट्र कि परम्परा ) मंगलवार को जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा आदेश के आलोक में अपर समाहर्ता सिवान की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार, सिवान में नीलाम पत्रवाद से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक इस बैठक में पंजी 09 और 10 के मिलान की समीक्षा की गई जिसमें आवश्यक प्रगति नहीं पाए जाने पर नाराज़गी ब्यक्त करते हुए बैठक में मौजूद सभी नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लंबित सभी नीलाम संबंधित वादों की समीक्षा कर संबंधित बकायेदारों को नोटिस करें साथ ही जिन बकायेदारों के द्वारा बैंक ऋण अथवा सरकारी राशि स–समय जमा नहीं किया जा रहा है,उन्हें चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी वारंट निर्गत करें एवं संबंधित थानों को भी निर्देश दें।जिससे की बकायेदारों की गिरफ्तारी एवं सरकारी लम्बित धनराशि की वसूली ससमय की जा सके। वहीं संबंधित अधियाची पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने कार्यालय से संबंधित नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करें और जिन जिन बकायेदारों द्वारा ससमय राशि जमा नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध नोटिस/वारंट/कुर्की जब्ती संबंधी आदेश निर्गत करने में अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करें। सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी को नियमित रूप से कोर्ट करने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं पूर्व में दिए गए आदेश के आलोक में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला स्तरीय नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी कोर्ट करेंगे, जबकि सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी गण को नियमित रूप से कोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सीवान, अपर समाहर्ता आपदा सीवान, अनुमंडल पदाधिकारी सीवान, महाराजगंज, जिला पंचायत पदाधिकारी सीवान, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र शाखा, उप समाहर्ता भूमि सुधार सीवान/महाराज गंज एवं अन्य सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं अधि याची पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

5 minutes ago

युवाओं और कारीगरों के लिए बड़ा मौका: उद्यमिता कार्यशाला की तारीख बदली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए स्वरोजगार…

9 minutes ago

जवाब दो या आंदोलन झेलो! सभासद के पत्रों पर ‘मौन’ मगहर नगर पंचायत, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मगहर में जनहित से जुड़े मुद्दों पर…

15 minutes ago

जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को न्योता

सब्जी बाजार के बीच खड़ा है खतरनाक पोल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी…

20 minutes ago

बाढ़ प्रभावित टोलों में स्वास्थ्य सुविधा और चारे का संकट, कांग्रेस प्रवक्ता ने किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील क्षेत्र के परसिया देवार एवं विशुनपुर देवार के करीब…

25 minutes ago

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

1 hour ago