Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेर रात तक बिक रही शराब

देर रात तक बिक रही शराब

डीएम को सीसीटीवी सौंप की गई कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर स्थित शिव नगर कालोनी में लबे रोड देर रात तक शराब की बिक्री की जा रही है। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को कालोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध कराया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को सौंपे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे शराब विक्रेता के कर्मचारी झोले में भर कर और दुकान के पिछले दरवाजे बेच रहें हैं।
नगरवासियों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन और सीसीटीवी फुटेज को मुख्यमंत्री आफिस सहित उच्चाधिकारियों को ई मेल किया है।
ज्ञात हो कि इस स्थान पर शराब की दुकान खुलने के साथ ही कालोनीवासियों ने विरोध शुरू कर दिया था। परंतु अज्ञात कारणों से शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज की राष्ट्र की परम्परा पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments