Tuesday, February 17, 2026
Homeमहाराष्ट्रचेंबूर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई

चेंबूर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई

उमड़ा जनसैलाब

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को चेंबूर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। उससे पहले ही संपूर्ण मुंबई राममय हो गई है। मुंबई के नगर व उपनगरों में श्रीराम कथा के अलावा जगह- जगह कलश यात्रा निकाली जा रही है।रविवार को चेंबूर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गोवंडी बोरवा देवी मंदिर से होते हुए चेंबूर के सुभाष नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जिसमें राम मंदिर की झांकी भी दिखाई दी।
मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक भगवान राम के नारे लगा रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। देश के सभी हिंदू इसके साक्षी हैं। हर कोई अपनी आंखों से भगवान राम के मंदिर का दर्शन करना चाहता है। जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा है। उसके पहले देश भर में अयोध्या से आए अक्षत कलश की दर्शन यात्रा निकाली जा रही है। चेंबूर में निकाली गई इस यात्रा में साधु, संत, स्त्री, पुरुष, व्यवसायी और नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments