Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविग्रह प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के निमित अक्षत अभियान

विग्रह प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के निमित अक्षत अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीराम जन्मभूमि रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी की निमित्त गतिमान अक्षत अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, एवं हिंदुत्व विचार परिवार के द्वारा श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के तत्वाधान में देवरिया जिला केंद्र से, देवरिया नगर तथा प्रत्येक प्रखंड,देवरिया देहात,गौरी बाजार,रुद्रपुर, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, देसई देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा,की न्याय पंचायत में अक्षत पत्रक और भगवान राम का चित्र,विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक व हिंदू विचारधारा संगठन के लोगो द्वारा अयोध्या से आए अक्षत / निमंत्रण का वितरण प्रत्येक प्रखंडों के न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत में संगठन के पदाधिकारी द्वारा सोमवार 25 दिसंबर 2023 को वितरित किया गया, जो प्रतीक ग्राम सभा में एक समिति बनी है उन समितियां द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हिंदू विचारधारा के लोगो द्वारा भजन कीर्तन के साथ भ्रमण करते हुए प्रत्येक घर के हर व्यक्ति को विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी द्वारा द्वारा अक्षत वितरण किया जाएगा। उल्लास और उत्साह से जगह-जगह श्री राम अक्षत कलश का पूजन कर किया जायेगा अक्षत, पत्रक भगवान राम का चित्र प्रत्येक घर पहुंचाने का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के घर गर्भ गृह में श्री रामलला के विग्रह की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की निमित्त जन जागरण करना है एवं 22 जनवरी के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत ग्राम पंचायत में पहुंच कर प्रत्येक परिवार को आमंत्रित करना है। अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुशील जी, एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उपेंद्र शाही, कार्यक्रम का संयोजक राम सिंह, एवं कार्यक्रम सहसंयोजक अवनींद्रनाथ त्रिपाठी, प्रांत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया,तारकेश्वर शाही,नंदकिशोर सिंह, भारत अग्रवाल, जय शिव मिश्रा अवध किशोर, अजय कुमार गुप्ता, व अन्य हजारों हिंदू विचारधारा के भक्त गण ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments