केक काटकर अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनो युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शहर के सुभाष चौक पर केक काटा। इस दौरान केक खिलाकर, मिठाई व फल लोगों के बीच वितरित कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सपा के जिला उपाध्यक्ष एन.पी.यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़े दलितों एवं अल्पसंख्यकों के सर्वमान्य एवं लोकप्रिय नेता है, वे प्रदेश के गरीबों के सच्चे हमदर्द हैं।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि अखिलेश यादव जनता के दिलो में राज करने वाले एकमात्र नेता है, वे देश व प्रदेश के भविष्य है। अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा लगातार मजबूत हो रही है।
सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि यूपी ही नही अपितु पुरे देश के नौजवान आशा भरी नजरो से अखिलेश यादव के तरफ देख रहे हैं। उनकी विकासवादी सोच उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय नेता बनाती है। अखिलेश यादव समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए संघर्षरत है।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव PDA के जननायक के रूप में जनता के बीच में दिखाई दे रहे है।
इस दौरान सयूस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, नसीम लारी, जावेद अंसारी, सूरज यादव, संदीप यादव, काका चौधरी, कमलेश, रूपेश,विवेक रंजन,अहमद मिर्जा, शिवनाथ यादव, बलवंत यादव, राजेश यादव, आनंद यादव, गुड्डू यादव, आकाश,लारेब रहमान, राधेश्याम यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

1 hour ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

1 hour ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

2 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

2 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

2 hours ago