Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनवरात्र व दशहरा को लेकर खाद्य विभाग सतर्क 4 स्थानों से लिए...

नवरात्र व दशहरा को लेकर खाद्य विभाग सतर्क 4 स्थानों से लिए 6 नमूने

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) नवरात्र व दशहरा के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवंऔषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए 6 नमूने संग्रहित किये है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि नवरात्र व दशहरा के त्योहार को देखते हुए, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जांच टीम ने उधरन, रसड़ा, फेफना व भीमपुरा में खाद्य के कारोबारियों के यहां कार्यवाही करते हुए पेड़ा, मखाना, व दूध के नमूने लिए गए है, सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी। मिश्र ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments