अखिलेश यादव ने आजमगढ़ मे योगी सरकार पर जम कर उठाए सवाल

कहा बीजेपी के सौ खून माफ

पहलवान बेटियों के साथ क्यों नही हो रहा है न्याय ? कहाँ गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा।

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सपा मुखिया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए योगी सरकार पर सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को सौ खून माफ हैं, वहीं अगर कोई गरीब, पिछड़ा, समाजवादी या मुसलमान होगा तो बुलडोजर चल जाएगा, ये रणनीति है इनकी। बीजेपी के लोग कुछ भी करें उनके खिलाफ कुछ नहीं होगा। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने कहा कि “हमारी संस्कृति मिली जुली है, हम मिल कर रहे हैं। हमारी परंपरा एक दूसरे से जुड़ी हुई है। यह लोग केवल नफरत की राजनीति कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि “बीजेपी की पूरी सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करते थे। आज जब पहलवान बेटियां धरने पर बैठी है तो इनका नारा कहां है? इनका नारा केवल इसलिए था कि नारियों, बेटियों से वोट मिल जाए, वहीं उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को साड़ी के कारोबार और बुनकर भाइयों की समस्या के समाधान से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें बस नर्सरी याद आती है और अपने आप को भूल जाते हैं कि उन पर कौन-कौन से मुकदमे थे।
वहीं गठबंधन के सवाल को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यही राय बन रही है सभी दलों के बीच में कि जो दल जहां मजबूत है, उसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए और उसी नेतृत्व को आगे करके अन्य दलों को जोड़ा जाए। हाल ही में सपा अध्यक्ष ने पहलवानों के मुद्दे पर ट्वीट कर लिखा था, भाजपा के काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमन-शोषण-उत्पीड़न की ख़बरें छपने से पूरी दुनिया में देश की छवि खराब हो रही है। भाजपा मूलतः सामंती सोच की पोषक है, वहाँ न नारी का मान है, न आम जन मानस का भाजपा ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

3 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

13 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

25 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

33 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

41 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago