अकबरपुर में नवनिर्मित सीवर टैंक बना मौत का कुंआ, जहरीली गैस से तीन की मौत, एक गंभीर

कानपुर देहात (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के अकबरपुर क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक नवनिर्मित सीवर टैंक में जहरीली गैस के प्रभाव से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद मिश्रा ने बताया कि अकबरपुर में सीवर टैंक के अंदर जहरीली गैस भर जाने से यह हादसा हुआ। टैंक में काम कर रहे चार लोग बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। इनमें से तीन युवकों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार जारी है।

एसपी मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीवर टैंक के अंदर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए बिना मजदूर उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस की मौजूदगी के कारण उनका दम घुट गया और हादसा हो गया।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

1 hour ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

1 hour ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

2 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

2 hours ago

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…

2 hours ago